रेलवे का पूछताछ नंबर 139 पूरे देश में चालू

indian railway
नई दिल्ली, 12 फरवरीः रेलगाड़ियों के आगमन प्रस्थान, गाडियों की विभिन्न श्रणियों में आरक्षित सीटों की उपलब्धता एवं पीएनआर संबंधी जानकारी के लिए 139 नंबर पर रेलवे के केन्द्रीकृत पूछताछ केन्द्र देश के सभी भागों में चालू हो गये हैं. अब इस नंबर पर देश के सभी हिस्से से किसी भी कंपनी के फोन से लोकल कॉल के खर्चे में जानकारी ली जा सकती है.

देश के विशाल रेलवे तंत्र में रेलगाड़ी संबंधी जानकारी के लिए अमूमन हर स्टेशन का अलग टेलीफ्नो नंबर होता है जिसे याद रखना परेशानी का कारण बन जाता है. इसी असुविधा को ध्यान में रखते हुए रेवले ने दो वर्ष पहले "एक देश एक नंबर" योजना की शुरूआत की थी और इसे निजी क्षेत्र के काल सेंटरों की तर्ज पर बने पूछताछ केन्द्रों के रूप में स्थापित किया गया था.

यूं तो रेलवे ने काल सेंटरों की शुरूआत तो कर दी पर शुरूआत में केवल सरकारी कंपनियों "बीएसएनएल एवं एमटीएनएल" की टेलीफोन सेवाएं ही इससे जुड़ी थीं. इसका मतलब है कि निजी कंपनियों के फोन धारक इस सेवा से महरूम थे.

सरकारी कंपनी में भी लेह लद्दाख, ईटानगर, तवांग तथा लम्बडिंग आदि दूर दराज के इलाके में रहने वालों को 139 में फोन कर जानकरी लेने की सुविधा नहीं थी. धीरे-धीरे इस सेवा से सभी निजी कंपनियों को तो जोड़ा ही गया.

दूर दराज के इलाकों में भी बीएसएनएल ने आधारभूत सुविधाओ में बढोतरी की ताकि वहां के लोग भी बेसिक फोन पर यह सुविधा ले सकें. जनवरी के अंत तक दिल्ली और मुंबई में रिलायंस और टाटा इंडीकाम के फोन पर कुछ दिक्कतें थी जिसे अब दूर कर लिया गया है. इस सेवा से जुड़ी सभी कंपननियां लोकल कॉल के खर्चे पर यह सुविधा देने को तैयार हो गयी हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+