बिना शर्त माफी मांगे आऊटलुकः द्रमुक

m karunanidhi
चेन्नई, 12 फरवरीः तमिलनाडु के बिजली मंत्री और द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के कोषाध्यक्ष अर्काट एन.वीरास्वामी ने पार्टी प्रमुख एवं मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि की छवि खराब करने के कथित उद्देश्य से छापे गए एक लेख के कारण अंग्रेजी की प्रतिष्ठित पत्रिका "आऊटलुक" के खिलाफ मानहानि का मुकदमा चलाने की धमकी दी है.

वीरास्वमी ने पत्रिका को एक कानूनी नोटिस भेजकर बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है. इस नोटिस की प्रतियां आज यहां संवाददाताओं को जारी की गयी. उन्होंने कहा कि लेख में दी गयी जानकारियां आधारहीन और दुर्भावना से प्रेरित है. लेख का उद्देश्य करुणानिधि की छवि खराब करना है.

द्रमुक नेता ने चेतावनी दी कि यह माफी पत्रिका के अगले अंक में प्रकाशित होनी चाहिये वरना उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाही शुरु कर दी जाएगी. पत्रिका ने 18 फरवरी के अंक में प्रकाशित लेख "क्रासिंग दैट बि्रज" में दावा किया है कि नास्तिक माने जाने वाले मुख्यमंत्री ने एक भविष्यवक्ता की सलाह पर कार्यालय जाने के लिये "बीच रुट" छोड़ दिया है और "माऊंट रोड रुट" अपना लिया है. वीरास्वामी ने दावा किया है कि मार्ग परिवर्तन सुरक्षा कारणों से किया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+