उ.प्र.में कररहित घाटे का बजट पेश

विपक्ष के बर्हिगमन के बीच राज्य के नये वित्त मंत्री लालजी वर्मा ने मुख्यमंत्री मायावती की मौजूदगी में विधानसभा में बजट पेश किया.सरकार ने अप्रैल व मई 2008 के लिए लेखानुदान भी लिया. पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता विरोधी दल मुलायम सिंह यादव ने लेखानुदान को दोषपूर्ण बताया.
आज पेश बजट 112472.72 करोड़ रुपये का है जो गत वर्ष 29 जून को पेश बजट से 11 प्रतिशत अधिक है. बजट में 110827.87 करोड़ रुपये की अनुमानित आय दर्शायी गई है. बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है.


Click it and Unblock the Notifications
