बंगलादेश सुप्रीम कोर्ट ने शेख हसीना मामले में सुनवाई स्थगित की

ढाका. 12 फरवरी .वार्ता. बंगलादेश के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जबरन वसूली के मामले को उच्च न्यायालय द्वारा गैरकानूनी ठहराये जाने के फैसले पर स्थगन आदेश लेने के लिए सरकार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी

मुख्य न्यायाधीश एम रूहुल अमिन की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की सात सदस्यीय एक एपेलेट डिविजन ने सरकार से छह फरवरी को सुनाये गये उच्च न्यायालय के निर्णय के खिलाफ 19 फरवरी तक एक नियमित अनुमति याचिका दायर करने के लिए कहा है

गत छह फरवरी को बंगलादेश उच्च न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ आपातकाल के दौरान लगाये गये जबरन वसूली के एक मामले को गैर कानूनी करार दिया था1 दो न्यायाधीशों की खंडपीठ ने स्थानीय एनर्जी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आजम जे चौधरी द्वारा दायर तीन करोड टका के इस मामले को निरस्त कर दिया था

श्रीमती हसीना के वकीलो में से एक बैरिस्टर शाफिक अहमद ने पत्रकारों को बताया कि उच्च न्यायालय के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई स्थगत आदेश नहीं दिया है1 उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आज के आदेश के बाद उच्च न्यायालय का निर्णय बना रहेगा और श्रीमती हसीना के खिलाफ निचली अदालत में चल रही सुनवाई बाधित रहेगी1 गौरतलब है कि वर्ष 1996 से पांच साल तक देश का नेतृत्व करने वाली श्रीमती हसीना को बंगलादेश की वर्तमान अंतरिम सरकार ने जबरन वसूली के इस मामले में गत वर्ष 16 जुलाई को गिरफ्तार किया था

देवेन्द्र विनोद वीरेन्द्र1505 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+