निर्यातकों ने मांगी आयकर में छूट

उनका यह भी कहना है कि सरकार ने इस मामले में राहत देने के लिये कुछ रियायतें दी हैं पर उनका फायदा सीमित है. फिक्की की आज जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक निर्यातकों ने कहा कि पिछले एक वर्ष में रुपये की विनिमय दर 12 प्रतिशत चढी है पर सरकार द्वारा दी गयी सहायता से उसे 5 प्रतिशत तक ही राहत मिल रही है.
फिक्की के अनुसार निर्यातक वर्ग चाहता है कि इस समय निर्यातकों के लिए निर्यात आय पर आय कर की धारा 80 एच एच सीके तहत मिलने वाली छूट बहाल की जाए.
भले ही यह बहाली अस्थायी तौर पर ही हो. इसमें निर्यातक विदेशी ग्राहकों को दर में छूट देकर अपने रद्द हो रहे निर्यात आर्डरों को बचा सकते हैं.


Click it and Unblock the Notifications
