पाक राजनीति में युवाओं की दस्तक

बहरहाल लाख टके का सवाल तो यह है कि युवा राजनीतिज्ञों की यह पूरी नयी पीढ़ी पाकिस्तानी सियासत में क्या कोई नया उबाल ला पाएगी.
अठारह फरवरी को प्रस्तावित पाकिस्तान के आम चुनाव में चुनावी किस्मत आजमाने वालों में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही के बेटे मुनिस इलाही और एक दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हम्जा शहबाज शरीफ का नाम प्रमुख है.
जीवन के 33 पायदान पार कर चुके हम्जा और 31 साल के मुनिस में समानता बस यही है कि दोनों ही पंजाब के कद्दावर राजनीतिक परिवार के हैं.
हम्जा के जीवन में उतार चढ़ाव भरा है. राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने 1999 में रक्तहीन विद्रोह में जब उनके चाचा मियां नवाज शरीफ की सरकार का तख्तापलट किया तो उन्हें पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के स्थानीय प्रवक्ता की भूमिका निभानी पड़ी.


Click it and Unblock the Notifications
