ओबामा ने दिया हिलेरी को 3 प्रांतों में झटका

सीनेट में पहली बार कदम रखने के बाद अमेरिका का पहला अश्वेत राष्ट्रपति बन कर अमेरिकी सियासत में एक नया इतिहास रचने की कोशिश कर रहे ओबामा ने नेब्रास्का और वाशिंगटन प्रांत में मोटे तौर पर हिलेरी से दुगुना वोट पाया.
नेब्रास्का में 24 डेलीगेट हैं जबकि वाशिंगटन में 78 डेलीगेट हैं. राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार का चुनाव डेमोक्रटिक नेशनल कन्वेंशन में होगा. उम्मीदवार का चुनाव डेलीगेट करेंगे.
लुइसियाना में भी 46 साल के ओबामा को आसान जीत मिली. वहां करीब दो तिहाई मतों की गिनती के बाद ओबामा को 53 प्रतिशत मत मिल चुके थे जबकि हिलेरी की झोली में सिर्फ 38 प्रतिशत मत गए थे. लुइसियाना में डेलीगेटों की संख्या 56 है.


Click it and Unblock the Notifications
