हिलेरी, ओबामा पर गरजे बुश

George Bush
वाशिंगटन 11 फरवरी: अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने देश में चल रही राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियों के दौरान इस पद के लिए डेमोक्रेटिक प्रत्याशी बनने के दावेदार हिलेरी क्लिंटन तथा बराक ओबामा द्वारा उनको निशाना बनाकर की जा रही छींटाकशी पर कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसा करने का विरोध किया है.

उन्होंने कहा है कि यदि राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के दावेदार उनको लक्ष्य बनाकर हमला करते हैं तो यह उनकी जबर्दस्त रणनीतिक चूक होगी.

बुश ने विशेषत: बराक ओबामा द्वारा पाकिस्तान को लेकर अपनाए गए दृष्टिकोण की आलोचना की.

उन्होंने कहा कि वे ओबामा की सोच के बारे में अधिक नहीं जानते परंतु उनकी विदेश नीति के बारे में उन्हें इतना याद है कि ओबामा ने कहा था कि वे पाकिस्तान पर आक्रमण करेंगे.

बुश ने उनके विरुद्ध हिलेरी क्लिंटन द्वारा चलाए जा रहे उस विज्ञापन अभियान पर भी अपनी नाखुशी जाहिर की, जिसमें हिलेरी ने कहा है कि राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें जार्ज बुश द्वारा किए गए क्रियाकलापों की सफाई करनी होगी.

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में भूत से अधिक भविष्य मायने रखता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+