हिजबुल का शीर्ष कमांडर मारा गया

दक्षिणी कश्मीर के उप पुलिस महानिरीक्षक एच के लोहिया ने बताया कि संगठन का स्वयंभू वित्त प्रमुख फारूक अहमद डार उर्फ हनीफ खान तथा उसका सहयोगी जाविद अहमद मलिक जिले के नूरपोरा तराल में 20 घंटे तक चली मुठभेड़ में मारा गया.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए नूरपोरा गांव में कल फिरदौस अहमद के घर को घेर लिया. इसपर उग्रवादियों ने पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस दल द्वारा जवाबी गोलीबारी की गयी तथा दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी जो कल सुबह तक जारी रही. इसमें ये दोनों मारे गए.
अवंतीपोरा के पुलिस अधीक्षक सरदार खान ने बताया कि यह उग्रवादी राज्यभर में हिजबुल के वित्तीय मामलों को देखता था तथा राज्य में 1990 में उग्रवाद के फैलने के बाद से करीब 20 हत्याओं में उसका हाथ था. उन्होने बताया कि यह कट्टर उग्रवादी वर्ष 2006 में सोनावर इलाके में एक प्रतिष्ठित स्कूल के समीप हुए कार बम विस्फोट मामले में भी शामिल था.


Click it and Unblock the Notifications
