बाबा आम्टे पंचत्तव में विलीन

baba amte
वरोरा, 11 फरवरीः अंतररष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाज सेवी और गांधीवादी मुरलीधर देवीदास उर्फ बाबा आम्टे का पार्थिव शरीर कल पंचतत्व में विलीन हो गया. बाबा का अंतिम संस्कार उनके आनंदवन आश्रम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. बाबा आम्टे रक्त कैंसर से पीड़ित थे वह 94 वर्ष के थे.

देश के सर्वाधिक सम्माननीय सामाजिक नेताओं में से एक बाबा आम्टे के पार्थिव शरीर को 21 तोपों की सलामी के बीच आश्रम परिसर में बांसों के एक बगीचे के समीप समाधिस्थ किया गया. पार्थिव शरीर का दाह संस्कार करने के बजाय उसे दफनाया गया क्योंकि उनकी यही इच्छा थी.

हजारों शोकाकुल प्रशंसक अपने आदर्श नेता को अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद थे. उन्होंने "बाबा आम्टे अमर रहे" और "भारत जोड़ो" के नारे लगाए.बाबा आम्टे की पत्नी साधना ताई, पुत्र विकास और प्रकाश तथा उनकी पत्नियां और बच्चे भी वहां मौजूद थे. इससे पूर्व उनकी पार्थिव देह को उनकी कुटिया के बाहर तिरंगे में रखा गया तथा लोगों ने पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

बाद में उनके पार्थिव देह को एक सुसज्जित वाहन में समाधिस्थल तक लाया गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने पूरे राज्य और देश की तरफ से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि प्रदान की. उनके साथ राज्य के कृषि मंत्री बालासाहेब थोराट और डेयरी विकास मंत्री अनीस अहमद एवं अन्य विशिष्ट व्यक्ति भी थे.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+