बीवी भी ले सकती है शौहर से तलाक़

muslim woman
नई दिल्ली, 11 फरवरीः महिला के पक्ष में जारी एक फतवे में कहा गया है कि यदि कोई पति अपनी पत्नी के साथ नहीं रह रहा है और उसे लगता है कि अपनी स्वाभाविक आवश्यकताओं के लिए वह पाप में घिर सकती है तो वह तलाक यानी खु़ला ले सकती है.

भारत की विख्यात इस्लामी संस्था दारूल उलूम देवबंद की फतवा जारी करने वाली इकाई दारूल इफ्ता ने हाल ही में एक महिला की फरियाद पर यह फतवा जारी किया है. केरल की रहने वाली इस महिला की शादी वहीं के व्यक्ति से हुई जो दुबई में कार्यरत है. पत्नी ने आरोप लगाया कि विवाह के कुछ ही दिन बाद पति और उसके घर वाले उसे पीटने से लेकर अन्य तरह के दुर्व्यवहार करने लगे. पत्नी ने इस पर तलाक की मांग की तो वह दुबई भाग गया.

बरसों से यह बेबस जिंदगी जी रही महिला ने पिछले महीने दारूल इफ्ता में गुहार लगा कर पूछा कि विदेश भाग गए ज़ालिम पति से वह कैसे छुटकारा पाकर नया जीवन शुरू करे. दारूल इफ्ता ने इस पर दिए फतवे में कहा कि किसी महिला को दो परिस्थितियों में निकाहनामे को रद्द कर पति से खु़ला लेने या उसे तलाक देने पर बाध्य करने का अधिकार है.

पहला यह कि अगर पति अपनी पत्नी को जीवन यापन का खर्चा नहीं देता है और दूसरा यह कि यदि पत्नी को यह भय महसूस होता है कि पति के दूर रहने से वह अपनी स्वाभाविक शारीरिक ज़रूरतों के लिए पाप में घिर सकती है. फतवे में कहा गया है कि पति से खुला लेने या उसे तलाक के लिए मजबूर करने के लिए ये दो कारण ही काफी हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+