किडनी डॉन सीबीआई की हिरासत में

कुमार को रिमांड पर सौंपे जाने की मांग करते हुए सीबीआई ने कहा कि किडनी प्रतिरोपण कांड के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रभावों का पर्दाफाश करने के लिए कुमार से हिरासत में पूछताछ किया जाना जरूरी है. न्यायाधीश के गुलाबी बाग स्थित आवास पर कुमार को रिमांड पर दिए जाने की प्रक्रिया के दौरान कोई मीडियाकर्मी मौजूद नहीं था.
कुमार को आठ फरवरी को नेपाल के एक रिसोर्ट से गिरफ्तार किया गया था. उसे कल भारत लाया गया. सीबीआई ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दायर किया है. कुमार पर मानव अंग प्रतिरोपण अधिनियम 1994 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. दोषी सिद्ध होने पर उसे दस साल तक की सजा हो सकती है.


Click it and Unblock the Notifications
