जल्द ही गिरफ्तार किए जा सकते हैं राज

उनपर सामाजिक सौहाद भंग करने व लोगों को भाषा और जन्मस्थल के आधार पर विभाजित करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में पुलिस के खिलाफ विरोध जताते हुए एमएसएन के एक प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अबू असीम आज़मी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई, जबकि उन्होंने भी तो ऐसी ही टिप्पणी की थी.
गौरतलब है कि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर भारतीयों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है जिसमें उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिंसक घटनाओं को भी अंजाम दिया.
वहीं दूसरी ओर अब तक इस मामले में संयम बरत रही रही शिवसेना भी मैदान में कूद पड़ी है. शिवसेना ने एलान किया है कि अगर मुंबई एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण के लिए बाहर से मजदूर लाए गए तो पार्टी उन्हें पार्सल बना कर लौटा देगी.
शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा, 'हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण से एक लाख रोजगार के अवसर पैदा होने जा रहे हैं. अगर आप बाहर से मजदूरों को लाएंगे तो उनका पार्सल बना कर मालवाहक विमान से लौटा दिया जाएगा.'
उद्धव ठाकरे ने शनिवार को एयरपोर्ट पर भारतीय कामगार सेना के सदस्यों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'शिवसेना विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन विकास हमें विपरीत रूप से प्रभावित नहीं करे और श्रमिकों के परिवारों को बर्बाद नहीं करे.'


Click it and Unblock the Notifications
