माइक्रोसाफ्ट को न कह सकती है याहू

सैन फ्रेंसिस्को क्रानिकल ने अनाम सूत्रों के हवाले से यह खबर प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि इस आशय के फैसले से माइक्रोसाफ्ट को एक पत्र के जरिये औपचारिक रूप से अवगत करा दिया जायेगा.
माइक्रोसाफ्ट ने याहू को खरीदने के लिये 44.6 अरब डालर की पेशकश एक फरवरी को की थी. माइक्रोसाफ्ट का इरादा याहू का अधिग्रहण कर प्रमुख सर्च इंजिन गूगल को टक्कर देने का है.
याहू के दस सदस्यीय बोर्ड की बैठक शुक्रवार को हुई. नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने बताया कि बोर्ड ने 31 अमेरिकी डालर प्रति शेयर की बोली को काफी कम माना.


Click it and Unblock the Notifications
