असमः 31 उग्रवादियो ने आत्मसमर्पण किया

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वालों में कर्बी संगठन केएलएनएलएफ. और बोडो संगठन (एनडीएफ्बी) का एक-एक और शेष यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट आफ् असम उल्फा के आतंकवादी हैं. उल्फा की 27 वीं बटालियन के कैप्टन केशब हजारिका के नेतृत्व में आतंकवादियों समर्पण किया.
लेफ्टीनेंट जनरल बी एस जसवाल, सेकेन्ड माउंटेन डिवीजन के कमांडेंट जतिन्दर सिंह, पूर्वी क्षेत्र के उप महानिरीक्षक, डिब्रूगढ के उपायुक्त और तिनसुकिया जिले के अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे. आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों ने अपने साथ लाये भारी मात्रा में हथियार आदि भी सेना को सौंपे.


Click it and Unblock the Notifications
