नई प्रतिभाओं के लिए वन रील मूवमेंट

मुंबई में हाल में हुए 10 वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव "मिफ" में आये ज्ञानबानू विजुअल मीडिया के ज्ञानी शंकरन ने बताया कि यह भारत में ही नहीं दुनिया में अपनी तरह की पहल है. उन्होंने कहा कि एक रील में ग्यारह मिनट की अवधि की फिल्म बनायी जा सकती है जिससे नयी प्रतिभाओं और नये विचारों को आगे लाया जा सकता है.
शंकरन, जो वन रील मूवमेंट के सह संस्थापक हैं, के अनुसार इन लघु फिल्मों और वृत्त चित्रों को सिनेमाघरों में फीचर फिल्मों के साथ बोनस के रूप में दिखाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि ग्यारह मिनट की अवधि में एक मिनट प्रायोजकों के विज्ञापनों के लिए रखा जायेगा और आधे-आधे मिनट के दो विज्ञापन, एक फिल्म शुरू होने से पहले, दूसरा खत्म होने के बाद, दिखाये जायेंगे.
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पहली फिल्म बनायी जा चुकी है जिसका नाम है "थिरूमती जेम्स इप्पोंदू एन्ना सेया वेंदुम" अब श्रीमती जेम्स क्या करेंगी. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत फिल्हाल केवल तमिल में फिल्में बनाई जा रही हैं लेकिन बाद में अन्य भाषाओं जैसे तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली में भी फिल्में बनाई जाएंगी.


Click it and Unblock the Notifications
