1.5 अरब डालर का निवेश करेगी मोजर बेयर

इस विस्तार योजना के तहत मोजर बेयर की अनुषंगी इकाई पी.पी. टेक्नोलोजिज इंडिया ने एक अमरीकी कंपनी के साथ एक समौता किया है. इस विस्तार योजना के बाद कंपनी सूक्ष्म फिल्म पी वी बनाने वाली विश्व की अग्रणी कंपनियों में सुमार हो जायेगी.
प्रस्तावित विस्तार मोजर बेयर की ग्रेटर नोएडा तथा चेन्नई स्थित उत्पादन संयंत्रों में किया जायेगा. इस विस्तार क्षमता पर डेढ अरब डालर का खर्च आयेगा जिसे रिण और इक्विटी के जरिए जुटाया जायेगा.
गौरतलब है कि सूक्ष्म फिल्म सौर माडयूल्स ऊर्जा फामो, ग्रामीण क्षेत्रों तथा फोटोवोल्टेक बाजारों के लिये उपयोगी साबित हो रहे हैं. अगले दो वषो में विश्व स्तर पर सूक्ष्म फिल्म पी वी के बाजार में पांच अरब डालर का और इजाफा होने की संभावना है. इस कंपनी का लक्ष्य विश्व बाजार के 30 फीसदी हिस्से पर कब्जा करना है.


Click it and Unblock the Notifications
