क्लिंटन ने माना प्रचार में हुई गलती

क्लिंटन ने कहा मैं समझता हूं कि मेरी यह सोच गलत थी कि मैं किसी अन्य पति की तरह ही एक पति हूं जो अपने उम्मीदवार का बचाव कर सकता है. मैं समझता हूं कि मैं हिलेरी को बढ़ावा दे सकता हूं लेकिन उनका बचाव नहीं कर सकता क्योंकि मैं अमेरिकी राष्ट्रपति था.
क्लिंटन ने हिलेरी के पक्ष में प्रचार करते हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी ओबामा की मुहिम की तुलना पूर्व अश्वेत नेता जेसे जैकसन से की थी जिससे विवाद पैदा हुआ.
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कल कहा कि मीडिया की ढ़ेर सारी रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत थीं. क्लिंटन ने कहा मैंने साउथ कैरोलिना में सीनेटर ओबामा की निजी स्तर पर कभी आलोचना नहीं की. मैंने कभी निजी तौर पर उनकी आलोचना नहीं की.


Click it and Unblock the Notifications