रुपया नौ पैसे फिसलकर न्यूनतम पर

कारोबार के दौरान एक डॉलर की कीमत ऊंचे में 39.6850 रुपए तक चढ़ने के बाद समाप्ति पर कल के 39.5350-39.5450 रुपए की तुलना में नौ पैसे ऊपर 39.6250-39.6350 रुपए पर बंद हुई.
छह फरवरी को भी कामकाज में एक डॉलर ऊंचे में 39.69 रुपए तक बोला गया था. निर्यातकों ने 39.65 रुपए के भाव पर डॉलर की बिकवाली की. एम्मार एमजीएफ के प्रांरभिक सार्वजनिक निर्गम.आईपीओ को निवेशकों का समर्थन नहीं मिलने के कारण इसे वापस लिए जाने से विनिमय बाजार में भी निराशा देखने को मिली. इससे पहले वोकहार्ट हास्पिटल को इश्यू वापस लेना पड़ा.


Click it and Unblock the Notifications