दिल्ली, न्यूयार्क के बीच सीधी उड़ान सेवा

आंध्र प्रदेश नाम के इस विमान के नन स्टाप उड़ान में 15 घंटे और 10 मिनट लगते हैं. इससे दोनों शहरों की यात्रा के दौरान तीन घंटे समय की बचत हुयी है. एयर इंडिया ने दोनों शहरों को जोड़ने के लिये 238 सीटों वाले 777-200 विमान को लगाया है. एयर इंडिया की यह अमरीका के लिये दूसरी सीधी उड़ान है.
पहली उड़ान गत एक अगस्त को मुम्बई और न्यू यार्क के बीच शुरू की गई थी. उद्घाटन उड़ान में दिल्ली से आये पत्रकारों को बताया गया कि एयर इंडिया तीसरी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है जो संभवत: बंगलूर और सेन फ्रांसिस्को के बीच होगी.
दिल्ली न्यू यार्क उड़ान का समय बहुत सुविधाजनक है. यह दिल्ली से रात साढे बारह बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह में पौने छह बजे न्यू यार्क और वापसी में न्यू यार्क से शाम चार बजे रवाना होकर अगले दिन शाम साढे चार बजे दिल्ली पहुंचेगी.


Click it and Unblock the Notifications