उप्र सरकार की सुरक्षा अपर्याप्त: भाजपा

पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने यहां कहा कि बसपा सरकार भाजपा नेताओं के प्रति शत्रुभाव रखती है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं और उन्हें आतंकवाद से संघर्ष कर रहे भाजपा नेताओं और राज्य की जनता की कोई चिंता नहीं है.
उन्होंने कहा कि भाजपा आतंकवादियों के निशाने पर है और प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया था लेकिन कुछ नहीं किया गया.


Click it and Unblock the Notifications