भाजपा की सभी संकल्प रैलियां होंगीः आडवाणी

आडवाणी ने कहा कि सरकार ने अपनी तैयारी के लिये इन रैलियों के आयोजन को लेकर थोड़ा वक्त मांगा है. वह हम देंगे. आडवाणी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 मार्च तक देश भर में होने वाली 13 संकल्प रैलियों की आज यहा शुरूआत करते हुए कहा कि भाजपा आतंकवाद से नहीं डरती है और इसके कारण रैलियां स्थगित करने का कोई प्रश्न नहीं उठता.
उन्होंने कहा कि कोई भी रैली स्थगित नहीं की गयी है सिर्फ उनके आयोजन की तारीख पुन निर्धारित की जायेगी जिसके बारे में सरकार ने उनसे आग्रह किया है.


Click it and Unblock the Notifications