बाल ठाकरे ने अमिताभ का बचाव किया

ठाकरे ने आज पहली बार इस मुद्दे पर बयान जारी करते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन की आलोचना की कोई जरूरत नहीं थी. राज ठाकरे का नाम लिये बगैर ठाकरे ने कहा कि बच्चन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हस्ती हैं और क्षेत्रीय आधार पर उन पर कोई आरोप लगाना सही नहीं है. उन्होंने हालांकि बच्चन को ऐसी आलोचना से संयम न खोने का सुझाव दिया.
बच्चन के प्रति अपना समर्थन जताते हुए ठाकरे ने कहा कि उनके बच्चन से चार दशक से पारिवारिक संबंध हैं. उन्होंने कहा कि बच्चन को व्यथित होने की आवश्यकता नहीं है. ठाकरे ने कहा कि बच्चन जो हैं महाराष्ट्र और प्रदेशवासियों के कारण हैं. शिवसेना प्रमुख ने बच्चन के अच्छे स्वास्थ्य के लिये शुभेच्छा दी.


Click it and Unblock the Notifications