पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात दस्यु की मौत

पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने यहां बताया कि सूचना मिली थी रूदल यादव गिरोह के कई सदस्य किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से दियारा गंडक इलाके में छिपे हुये है.
सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश और स्थानीय पुलिस की एक टीम जैसे ही मौके पर पहुंची दस्यु गिरोह ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें भोला पासवान और दो अन्य दस्यु की मौत हो गयी.
वैभव ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने कुछ दिन पूर्व अपहृत चौदह वर्षीय बालक बलराम चौधरी को भी बरामद किया है. मुठभेड में मारा गया भोला पासवान पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में 12 से अधिक मामलों में वांछित था.


Click it and Unblock the Notifications