बढ़ सकते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम

Murli Deora
नोएडा, 7 फरवरीः पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवडा ने आज कहा कि कल होने वाली केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोल-डीजल के दाम बढाने पर कोई फैसला हो सकता है.

देवडा यहां "राष्ट्रीय गैस हाइड्रेट कार्यक्रम" के तहत आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे. पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कल मंत्रिमंडल की बैठक है, देखिये क्या होता है।

मौके पर ही मौजूद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव एम.एस. श्रीनिवासन ने जो संकेत दिये वह कुछ और ही कहानी बता रहे थे. उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने अभी केबिनेट नोट नहीं भेजा है. इस लिहाज से कल होने वाली बैठक में कोई फैसला हो पायेगा इस पर संदेह उठता है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 100 डालर तक पहुंचने के बाद इन दिनों 87.88 डालर प्रति बैरल पर चल रहे हैं. विश्व बाजार में आई तेजी को देखते हुये घरेलू बाजार में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढाने पर पिछले चार महीने से माथापच्ची चल रही है.

विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में एक मंत्री समूह भी गठित किया गया. उसकी भी दो बैठकें हो चुकी. अब कहा जा रहा है कि अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में ही लिया जायेगा. माना जा रहा है कि पेट्रोल में दो रुपये और डीजल में एक रुपये लीटर की वृद्धि होगी.

देवडा ने इससे पहले "गैस हाइड्रेट" पर हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुये कहा कि देश में कृष्णा गोदावरी क्षेत्र में दुनियाभर में बेहतरीन गैस हाइड्रेट के भडारों का पता चला है. उन्होंने इसपर प्रसन्नता जाहिर करते हुये कहा कि देश की बढ़ती ऊर्जा जरुरतों को देखते हुये इनकी आपूर्ति की भी उचित व्यवस्था जरुरी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+