टाटा बनाएगी बोइंग ड्रीमलाइनर के कलपुर्जे

नई दिल्ली 7 फरवरी: टाटा समूह की कंपनी टीएएल मैन्युफैक्चरिंग सोल्यूशन अमरीकी विमानन कंपनी बोइंग के 787 ड्रीमलाइनर के लिए कलपुर्जे बनाएगी.
टीएएल और बोइंग के मध्य इस विषय में एक समझौता किया गया है.
टीएएल की आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कलपुर्जे कंपनी के नागपुर में स्थापित नये संयंत्र में तैयार होंगे.
इन कलपुर्जों को बोइंग की जापान, इटली और अमरीका में सहयोगी कंपनियों के पास असेंबलिंग के लिए भेजा जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications