रिलायंस ने कॉल दरें 10 पैसे तक घटाईं

Reliance Communications
चंडीगढ 7 फरवरी: रिलायंस कम्यूनिकेशन्स (आरकाम) ने पंजाब में आज 299 रूपए का पहला रिचार्ज वाउचर (एफआरसी) पेश करते हुए इसके तहत काल दरें दस पैसे तक घटा दी हैं.

कम्पनी के पंजाब सकिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव गर्ग ने यहां बताया कि एफआरसी के तहत पंजाब सकिल में आरकॉम के नेटवर्क पर दस पैसे प्रति मिनट दर से बात की जा सकेगी. जबकि अन्य नेटवर्क और लैंडलाईन पर फोन करने के लिए ग्राहक को क्रमश: 50 पैसे और एक रूपए प्रति मिनट चुकाने होंगे.

उन्होंने कहा कि कम्पनी के नए कनैक्शनों पर एफआरसी के तहत ग्राहक को किसी भी नेटवर्क पर 100 रूपए का अतिरिक्त टॉक टाइम भी उपलब्ध होगा तथा इसकी वैधता छह माह की होगी.

श्री गर्ग के अनुसार कम्पनी ने राज्य में 77 रुपए का स्पैशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) भी पेश किया है जिसके तहत ग्राहक पंजाब सकिल में रात के समय आठ बजे से सुबह छह बजे तक रिलायंस नैटवर्क पर निशुल्क असीमित बात कर सकेंगे जबकि दिन के समय काल दरें 30 पैसे प्रति मिनट होंगी. इस सेवा के तहत अन्य नैटवर्क पर काल दर 50 पैसे और लैंडलाइन पर 99 पैसे प्रति मिनट होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+