चना गरम. चीनी की मिठास घटी. आयातित तेल की धार ऊंची
नयी दिल्ली 07 फरवरी.वार्ता. सरकार द्वारा चालू वर्ष के खाद्यान्न फ्सलों की आज अगि्रम अनुमान जारी करने के बीच दिल्ली थोक जिंस बाजार में सीमित कारोबार में चने में तेज उतार चढाव देखा गया वहीं चीनी प्रति क्विंटल पांच रूपए टूट गयी1 गेहूं सीमित मांग के बीच कल के स्तर पर बना रहा
तेल..तिलहन... वर्ष 2007..08 के लिए सरकार की तरफ् से जारी अगि्रम अनुमान में रबी मौसम में सरसों. तोरिया. सूर्यमुखी और मूंगफ्ली के उत्पादन में पिछले वर्ष के मुकाबले कमी दर्शायी गयी है1 हालांकि इस बारे में विश्लेषण व्यापारियों तक नहीं पहुंचने के कारणआज कामकाज कोई खास नहीं हुआ1 आयातित खाद्य तेलों में पाम आयल और सोयाबीन डीगम 50 रूपए प्रति क्विंटल उछल गए1 कहा जा रहा है कि दुनिया भर में मलेशियायी पाम आयल के दाम चढने के कारण यहां भी असर रहा1 सरकार को इस वर्ष रबी के दौरान 70 लाख 70 हजार टन सरसों का अनुमान है1 यह मात्रा पिछले साल 74 लाख 40 हजार टन थी
इस वर्ष देश में सोयाबीन का रिकार्ड उत्पादन हुआ था . किंतु विश्व स्तर पर उत्पादन घटने से इसमें जोरदार तेजी दिखी 1 कारोबारियों का कहना है कि अक्टूबर में सोयाबीन की नयी फसल आई थी और विदेशों में भाव ऊंचे रहने से पडता नहीं होने पर इसके तेल का आयात कम हुआ और मांग को घरेलू माल से पूरा किया गया 1 सूत्रों का कहना है कि करीब 70 लाख टन सोयाबीन की पेराई हो चुकी है और अब इसकी आमद काफी कम हो गई है जबकि नयी फसल में अभी नौ माह का समय है जबकि देश में सोयाबीन का भंडार मुश्किल से 25 लाख टन के आसपास होगा
शिशिर नीलिमा मनोरंजन 1753 जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications