नेपाली कांग्रेस के सांसद पर हमला
खटीमा.उत्तराखंड. 07 फरवरी.वार्ता. नेपाल में चुनाव प्रचार के लिये जा रहे नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद तथा पूर्व मंत्री दिलेन्द्र प्रसाद बडु कल माआेवादियों के हमले में गंभीर प से घायल हो गये
भारत..नेपाल सीमा पर तैनात भारतीय केन्द्रीय गुप्तचर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज अपना नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि यहां सटे कंचनपुर जिला मुख्यालय से लगभग 300 कि.मी. दूर नेपाल के दूरस्थ क्षेत्र धारचूला में कल अपरान्ह हुई घटना में आठ सुरक्षाकर्मियों सहित दो माआेवादी भी घायल हुये हैं1 नेपाल का धारचूला क्षेत्र उत्तराखंड में पिथौरागढ जनपद अंतर्गत धारचूला से सटी नेपाल..तिब्बत सीमा से मात्र आधा कि.मी. दूर है1 अधिकारी ने बताया कि माआेवादियों ने सुरक्षाकर्मियों की दो राइफलें तथा एक माउजर पिस्तौल तथा वायरलैस सैट इत्यादि लूट लिए1 श्री बडु को काठमांडू स्थित शिक्षण हास्पिटल में भर्ती कराया गया है1 काठमांडू के शिक्षण हास्पिटल के निदेशक डा. महेश खुकरेल ने काठमांडू से यूनीवार्ता को दूरभाष पर बताया किश्री बडू की पसलियों में फ्रेक्चर है लेकिन वह खतरे से बाहर है
सं जोरा जगबीर1742वार्ता












Click it and Unblock the Notifications