तेजेंद्र की टिप्पणी पर कार्रवाई संभव
नयी दिल्ली.07 फरवरी.वार्ता. सरकार ने कहा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना ने यदि उत्तर भारत के लोगों के प्रति कोई ..गैर जिम्मेदाराना.. टिप्पणी की है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी
सूचना और प्रसारण मंत्री पि्रय रंजन दासमुंशी ने आज यहां केन्द्रीय मंति्रमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा .. यदि किसी ने गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी . चाहे वह उपराज्यपाल ही क्यों न हो 1.. श्री खन्ना ने आज दिन में इंडिया गेट पर आयोजित दिल्ली पुलिस के एक समारोह के दौरान राजधानी में यातायात व्यवस्था के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था . कानून तोडना उत्तर भारत के लोगों की आदत है और वह इसमें अपनी शान समते हैं 1 मिश्रा.सत्या नंद1622 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications