उत्तर भारत में कडाके की ठंड जारी. मृतकों की संख्या 213 तक पहुंची

नयी दिल्ली.07 फरवरी.वार्ता. उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में कडाके की ठंड जारी रहने से शीतलहर से मरने वालों की संख्या बढकर 213 हो गई है 1 जम्मू.कश्मीर में लगातार चौथे दिन जमकर बर्फ पडी जिससे श्रीनगर.जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग आज भी बंद रहा 1 उत्तर प्रदेश में ठंड से अब तक 141. जम्मू.कश्मीर में 28. गुजरात में 20. हिमाचल प्रदेश में 10. बिहार और पंजाब में चार.चार. महाराष्ट्र में तीन तथा बिहार.सिक्किम और मध्यप्रदेश में एक.एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है 1 गुजरात में पिछले पखवाडे से शीतलहर जारी है 1 वहां पिछले 48 घंटे के दौरान ठंड से पांच व्यक्तियों की मौत हो गई है 1 राज्य के कच्छ जिले के सीमावर्ती नलिया शहर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया 1 सौराष्ट्र के पोरबंदर में पिछले तीस साल में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया 1 कश्मीर घाटी में पिछले पांच वषो में सबसे भारी हिमपात हुआ है 1 यहां हिमस्खलन से दो कुली और दो सैनिकों सहित पांच व्यक्ति मारे गए 1 भारी हिमपात से कल रात करीब बारह मकान और अन्य निर्माणों को नुकसान पहुंचा 1 श्रीनगर.जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग एक हजार वाहन फंसे हुए हैं 1 भारी हिमपात तथा भारी वर्षा के कारण हिमस्खलन होने के कारण राजमार्ग आज चौथे दिन भी बंद रहा 1 राज्य प्रशासन ने और हिमस्खलन होने की चेतावनी दी है 1 पंजाब और हरियाणा में भी कडाके की ठंड पड रही है 1 अमृतसर. लुधियाना.पटियाला और नांगल समेत पंजाब के कई इलाकों में बारिश भी हुई है 1 राजधानी दिल्ली में भी न्यूनतम तापमान में तीव्र गिरावट आई है 1 यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया 1 उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में दूसरे दिन भी हल्की बौछारें पडीं लेकिन पारा चढने से लोगों को पिछले दो दिन से जारी ठंड से कुछ राहत मिली है 1 .संपादक कृपया शेष पूर्व प्रेषति से जोड लें.अजय.जोरा प्रेम .2039वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+