बेनजीर हत्याकाण्ड:स्काटलैंंड यार्ड की टीम कल रिपोर्ट सौंपेगी
इस्लामाबाद 07 फरवरी.वार्ता. पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या की जांच कर रही स्काटलैंड यार्ड की टीम शुक्रवार तक अपनी रिपोर्ट पाकिस्तान सरकार को सौंप देगी1 डेली टाइम्स में आज प्रकाशित एक खबर के अनुसार गृह मंत्रालय ने बताया कि बि्रटिश जांच दल सुश्री भुट्टो की हत्या के संबंध में तैयार की गई पहली रिपोर्ट कल सौंपेगा
गत 27 दिसम्बर को सुश्री भुट्टो की हत्या के बाद राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा बि्रटिश मदद मांगे जाने के बाद स्काटलैंड यार्ड के फारेंसिक और विस्फोटक विशेषज्ञों ने पाकिस्तान में दो सप्ताह से अधिक का समय बिताया
देवेन्द्र अंकुर जगबीर1508वार्ता












Click it and Unblock the Notifications