अमेरिका तालिबान के संघर्ष विराम से अनभिज्ञ

अमरीकी विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता टॉम केसी ने आज पत्रकारों को बताया कि तालिबान द्वारा पाकिस्तानी सेना के साथ किये गये संघर्ष विराम समौते या इस तरह की पहल के बारे में अमरीका को कोई जानकारी नहीं है.
श्री केसी ने कहा कि उन्होंने इस बारे में कुछ मीडिया रिपोर्टें जरूर देखी हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर सरकार को इस बारे में अवगत नहीं कराया गया है.
गौरतलब है कि पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाकों में सक्रिय तालिबान की ओर से कल संघर्ष विराम की घोषणा की गयी थी. उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकवाद के कारण नाजुक हालात बन गये हैं और अमरीका इस बारे में पाकिस्तान सरकार के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है.


Click it and Unblock the Notifications