ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका
तेहरान. 07 फरवरी.वार्ता. दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्योंं द्वारा ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने के लिए नए प्रस्ताव लाने के प्रयास का विरोध किया है1 अलआलम अखबार की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण अफ्रीका के राजदूत डुमिसानी कुमालो ने कहा है कि उनका देश ईरान की परमाणु गतिविधियोंं के बारे में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी .आईएईए. की आेर से बीस फरवरी को प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहा है
श्री डुमिसानों कुमालो ने कहा.. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सुरक्षा परिषद के पास कदम उठाने से पूर्व सभी आवश्यक जानकारी मौजूद हो किन्तु समयनिर्धारण महत्वपूर्ण हैं1.. ग्यातव्य है कि गत शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों ने ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने संबंधी नए प्रस्ताव के मसौदे को दक्षिण अफ्रीका सहित इस परिषद के नौ अन्य सदस्यों को दिया है
पश्चिम के कूटनयिक सूत्रों का मानना है कि इस बार भी सर्वसम्मति हो पाना कठिन प्रतीत हो रहा है1 गौरतलब है कि लीबिया. जिसने वर्ष 2003 में अपने परमाणु हथियारों के कार्यक्रमों को बंद कर दिया है. ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध के प्रस्ताव से सहमत नहीं है1 ईरान के विदेश मंत्री मनूचेहर मुत्तकी ने भी संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषदसे आई ए ई ए की रिपोर्ट की प्रतीक्षा करने की मांग की है
विनोद.अंकुर नंद1734 जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications