शिकायत से क्षुब्ध छात्र ने सहपाठी को गोली मारी
चित्रकूट ् 07 फरवरी. वार्ता. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में कर्बीस्थित चित्रकूट इंटर कालेज के एक छात्र ने आज 11वीं कक्षा के अपने सहपाठी को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया
पुलिस के अनुसार कालेज छात्रावास में रहने वाला मानवेन्द्र कल देर रात सिनेमा देखने गया था 1 उसके सहपाठी आशीष की शिकायत पर छात्रावास के वार्डन ने उसे इसके लिए काफी डांटा था
इससे क्षुब्ध मानवेन्द्र ने आज तमंचे से आशीष को गोली मार दी
घायल छात्र को उपचार के लिए इलाहाबाद ले जाया गया है और पुलिसफरार मानवेन्द्र की सरगर्मी से तलाश कर रही है
सं.शिव.रमेश1310 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications