राज ठाकरे के खिलाफ् उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर
नयी दिल्ली 07 फ्रवरी.वार्ता. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की उत्तर भारतीयों के खिलाफ् शुरू की गयी मुहिम को राष्ट्रविरोधी बताते हुए एक अधिवक्ता ने आज उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर श्री ठाकरे की पार्टी की मान्यता रद्द करने की अपील की
याचिकाकर्ता अरविंद शुक्ला ने न्यायालय से अपील की है कि श्री ठाकरे के उत्तर भारतीयों के खिलाफ् भडकाऊ भाषण देने के कारण महाराष्ट्र में बिहारियों और उत्तरप्रदेश तथा देश के अन्य राज्यों से आए लोगों पर हिंसक हमले हुए इसलिए श्री ठाकरे के खिलाफ् उचित कानूनी कार्रवायी होनी चाहिए
याचिकाकर्ता ने न्यायालय से यह भी अनुरोध किया है कि वह महाराष्ट्र के मामले में केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप करने को कहे ताकि जो कुछ महराष्ट्र में हुआ उसके विरोध में देश के अन्य हिस्सों में बदले की कार्रवायी न हो
इस बीच महराष्ट्र के महाधिवक्ता ने राज्य सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में राज ठाकरे को महाराष्ट्र और उत्तर भारतीयोें के बीच दुराव पैदा करने का जिम्मेदार ठहराते हुए तुरंत गिरफ्तार किए जाने की सिफ्ारिश की है
याचिका पर संभवत. कल सुनवायी होगी
मधूलिका सत्या अजय जगबीर1936वार्ता












Click it and Unblock the Notifications