चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक
नयी दिल्ली .07 फरवरी . वार्ता . चुनाव आयोग ने फोटो मतदाता सूचियों के इस वर्ष 31 अगस्त तक प्रकाशित किये जाने की समय सीमा निर्धारित किये जाने की पृष्ठभूमि में आज सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को इस माह की 29 फरवरी तक इन सूचियों की संपूर्ण समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ चुनाव आयोग की बैठक में आज यहां यह निर्देश जारी किये गये . गौरतलब है कि बीस राज्यों में पहले ही इस वर्ष एक जनवरी के आधार पर मतदाता सूचियों के नवींकरण का काम पूरा हो चुका है 1 गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश जहां यह कार्य चल रहा है वहां अगले माह के पहले पखवाडे में यह काम पूरा होने की उम्मीद है 1 सूत्रों के अनुसार देश भर में निर्धारित समयावधि में यह काम पूरा होने की उम्मीद है
बैठक में चुनाव तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया गया जिसमें अन्य बातों के अलावा परिसीमन आयोग की सिफारिशों के अनुरुप निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के पुनर्निधारण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई 1 बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपाल स्वामी ने की तथा इनमें राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों ने हिस्सा लिया
शोभना . अजय प्रेम .1954वार्ता












Click it and Unblock the Notifications