चिदंबरम को भरोसा आर्थिक वृद्धि दर 9 प्रतिशत का आंकडा छू लेगी
नयी दिल्ली. 07 फरवरी .वार्ता. वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने एक बार फिर विश्वास जताया है कि इस साल आर्थिक वृद्धि दर 9 प्रतिशत के आंकडे को छू लेगी
केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन .सीएसआे. ने 2007..08 में सकल घरेलू उत्पाद .जीडीपी. वृद्धि के अगि्रम अनुमान आज जारी किये 1 इसके मुताबिक इस साल जीडीपी में पिछले साल के मुकाबले 8.7 प्रतिशत की वृद्धि होगी1 श्री चिदंबरम ने कहा है कि इस साल आर्थिक वृद्धि दर 9 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है1उन्होने कहा ..आंकडे देखने के बाद कुछ निराशा हुई है लेकिन मैंने अभी हिम्मत नहीं हारी है..मुे पूरा विश्वास है कि जीडीपी वृद्धि के ये आंकडे ऊपर ही जायेंगे..
सीएसआे के आज जारी आंकडों के मुताबिक 1999..2000 के स्थिर मूल्यों पर 2007..08 में जीडीपी 311 खरब 44 अरब 52 करोड पये रहेगी जबकि 2006..07 के त्वरित अनुमान में यह 286 खरब 43 अरब 10 करोड पये आंकी गई1 इस प्रकार इस साल जीडीपी वृद्धि 8.7 प्रतिशत रहेगी जबकि पिछले साल इसमें 9.6 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई
साल के दौरान कृष िक्षेत्र में 2.6 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है जबकि पिछले साल कृष िक्षेत्र में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई1 खनन एवं खान क्षेत्र में पिछले साल के 5.7 प्रतिशत के मुकाबले इस साल 3.4 प्रतिशत. विनिर्माण में 12 प्रतिशत के मुकाबले 9.4. बिजली. गैस और जलापूर्ति में 6 प्रतिशत के मुकाबले 7.8 प्रतिशत. निर्माण क्षेत्र में 12 के मुकाबले 9.6 प्रतिशत. व्यापार. होटल. परिवहन और संचार क्षेत्र में 11.8 प्रतिशत के मुकाबले 12.1 प्रतिशत. वित्त. बीमा. अचल संपत्ति और व्यवसायिक सेवाओं में 13.9 प्रतिशत के मुकाबले 11.7 और सामुदायिक एवं व्यक्ति सेवाओं के क्षेत्र में 6.9 प्रतिशत के मुकाबले इस साल 7 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है
महाबीर शिशिर राम2014वार्ता












Click it and Unblock the Notifications