आजादी एक्सप्रेस विजयवाडा पहुंची
विजयवाडा 07 फरवरी.वार्ता. आजादी की पहली लडाई के 150वें वर्ष तथा देश की आजादी के 60वें वर्ष पर उस दौर की प्रमुख घटनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी वाली रेल गाडी. आजादी एक्सप्रेस आज यहां पहुंची
आजादी एक्सप्रेस रेलगाडी में लगी प्रदर्शनी को देखने के लिये बडी संख्या में लोग स्टेशन पहुंच रहे हैं1 इस गाडी की एक लक पाने के लिये बच्चों में होड मची है
गाडी के 12 डिब्बों में दर्शकों के लिए आजादी की पहली लडाई की घटनाओं तथा आजादी के इतिहास के गौरववाली क्षणों को फोटोग्राफ तथा पेंटिंग के माध्यम से प्रदशित किया गया है1 दृश्य तथा प्रचार निदेशालय और सूचना प्रसारण मंत्रालय के अनुभवी गाइड प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को चित्रों के बारे में समा रहे हैं
रेल मंत्रालय इस प्रदर्शनी को लेकर देश के सभी हिस्सों में जाकर लोगों को आजादी के संघर्ष की कहानी प्रदर्शनी के माध्यम से बता रही है1 पिछले वर्ष 28 सितंबर से शु हुयी यह प्रदर्शनी 11 मई को राष्ट्रीय राजधानी से समाप्त हो जायेगी
अभिनव सत्या जगबीर1534वार्ता












Click it and Unblock the Notifications