स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति जल्द होगी. श्ंिांदे
नयी दिल्ली 07 फरवरी.वार्ता. केंद्रीय विद्युत मंत्री सुशील कुमार शिंदे के सरकारी जल विद्युत कंपनी नेशनल हाइड्रोइलेक्टि्रक पावर कारपोरेशन. एनएचपीसी. में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति का मामला जल्द निपटाने के आश्वासन से करीब एक वर्ष से लटके कंपनी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम. आईपीआे. के जल्द बाजार में आने की उम्मीद बंधी है
श्री शिंदे ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एनएचपीसी में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के मसले पर उन्होंने दो दिन पहले विचार विमर्श किया है तथा इस संबंध में जल्द फैसला किया जायेगा
एनएचपीसी ने चालू वित्त वर्ष के शु में आईपीआे लाने के जरी कागजात भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड. सेबी. के सुपुर्द कर दिया था लेकिन कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण आईपीआे का मसला लटका हुआ है
जय नीलिमा मनोरंजन वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications