जल्दी ही पीना शुरू कर देते हैं ब्रिटिश

ब्रिटेन की गृह सचिव जेकी स्मिथ ने आज यह जानकारी देते हुये इस पर चिंता जाहिर भी की. सुश्री स्मिथ ने इसे उन अभिभावकों के लिये खतरे की घंटी बताया जो घर में ही छलकते जाम के साथ शाम बिताना पसंद करते हैं.
उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों में बच्चे किशोर अवस्था में पहुचने तक नियमित तौर पर शराब पीने के आदी हो जाते है.
सुश्री स्मिथ ने एक अध्ययन रिपोर्ट के हवाले से कहा कि देश में 13 साल की उम्र वाले लगभग 3.5 लाख बच्चे शराब पीने की शुरूआत कर चुके हैं. उन्होंने इसे कानून व्यवस्था के लिये भी चिंताजनक स्थिति बताया क्यों कि देश में आधे से अधिक हिंसक हमले नशे की हालत में ही किये जाते हैं.


Click it and Unblock the Notifications