स्वस्थ बच्चे के लिये अधिक उम्र वाले पिता की दरकार

लंदन.वार्ता. स्वस्थ बच्चा पैदा करने की चाहत रखने वाली जवान महिलाओं को अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने में अधिक उम्र वाले पति मददगार साबित हो सकते हैं

जन्म के समय बच्चे को होने वाली परेशानियों का पैत्रिक गुणों के संबन्ध की तलाश के लिये कनाडा के आेटावा हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट में किये गये शोध के दौरान यह बात सामने आयी है1 शोधदल के प्रमुख शी वू वेन ने बताया कि अध्ययन में पता चला है कि 20 साल से कम उम्र में पिता बनने वालों के बच्चों में जन्म के समय स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियां पैदा होने का खतरा सर्वाधिक होता है

प्रो वेन ने बताया कि शोध में पता चला कि किशोरावस्था में पिता बनने वालों के बच्चों की जन्म से चार सप्ताह के भीतर मौत का खतरा सामान्य बच्चों की तुलना में 22 प्रतिशत ज्यादा होता है1 जबकि इस तरह के बच्चों के जन्म से एक साल के भीतर मौत का खतरा 41 प्रतिशत ज्यादा होता है

उन्होंने बताया कि 40 साल से अधिक उम्र में पिता बनने वालों के बच्चे इस तरह के खतरों से मुक्त होते हैं1 शोध के दौरान जिन बच्चों को शामिल किया गया उनकी मां की उम्र 20 से 29 साल के बीच थी1 प्रो वेन ने बताया कि शोध रिपोर्ट बताती है कि स्वस्थ बच्चे पैदा करने की चाहत रखने वाली जवान महिलाओं को 40 साल से अधिक उम्र वाले पति की दरकार होगी

निर्मल.देवन्द्र.राणा 1133 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+