पुतिन के सहयोगी राष्ट्रपति चुनाव जीत सकते हैं
मास्को 07 फ्रवरी.वार्ता. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निकट सहयोगी और उप प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार दमित्री मेडवेदेव आगामी दो मार्च को होने वाले चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर सकते हैं1 सरकारी आल रसीयन सेंटर फ्ार पब्लिक आेपीनियन ने नये सवर्ेक्षण के आधार पर यह बात कही है1 सवर्ेक्षण के आधार पर कहा गया है कि उप प्रधानमंत्री को 63 प्रतिशत मत मिलने की संभावना है1 इस संस्था द्वारा जनवरी में कराये गये सवर्ेक्षण में कहा गया था कि श्री मेडवेदेव को 74.8 प्रतिशत वोट मिल सकता है1 संस्थान के महानिदेशक वलेरी फ्युडोरोव ने कहा कि वर्ष 2004 के चुनाव में श्री पुतिन को 71 प्रतिशत वोट मिला था1 उन्होंने कहा कि श्री मेडवेदेव के पक्ष के मतदान करने वालों में से 75 प्रतिशत ऐसे मतदाता हैं जिन्होंने गत चुनाव में श्री पुतिन के पक्ष में मतदान किया था1 श्री मेडवेदेव रूस की सत्तारूढ यूनाईटेड रूसी पार्टी के प्रत्याशी है1 श्री पुतिन ने श्री मेडवेदेव का समर्थन करते हुये हाल ही कहा था कि यदि श्री मेडवेदेव राष्ट्रपति निर्चावित होते हैं तो वह प्रधानमंत्री का पद स्वीकार कर लेंगे
इस ताजे सवर्ेक्षण में भाग लेने वालों में से 84 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मार्च में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव में वे मतदान करेंगे1 यह सवर्ेक्षण गत तीन और चार फ्रवरी को किया जिसमें 1600 लोगों ने भाग लिया1 इसमें गलती की संभावना तीन दशमलव चार प्रतिशत की है1 हालांकि सवर्ेक्षण में इस चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार को मात्र सात प्रतिशत मत मिलने की बात कही गयी है1 पश्चिम समर्थक रूसी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी को मात्र एक प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है1 शेखर जगबीर1918वार्ता












Click it and Unblock the Notifications