मथुरा में ब्रजराज उत्सव आठ फरवरी से

मथुरा 07 फरवरी.वार्ता. भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली मथुरा जिला प्रशासन. पर्यटन विभाग और मथुरा..वृंदावन विकास प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से पहली बार आठ फरवरी से ब्रजराज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आर.के. सिंह ने आज यहां बताया कि ब्रजसंस्कृति की गायन. वादन और नृत्य की लुप्त होती विधाओं को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ब्रजराज उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं1 ब्रज की महान संस्कृति की आेर पर्यटकों को आकर्षति करने के लिए विभिन्न देशों के दूतावासों से भी संपर्क किया जा रहा है और होटल मालिकों को उन्हें 30 प्रतिशत छूटदेने के लिए राजी कर लिया गया है

उन्होंने कहा कि ब्रजराज उत्सव में बच्चों. कालेज के छात्रों. महिलाओं व पुषों के कार्यक्रमों के साथ महारास. चरकुला नृत्य. मयूर नृत्य. ब्रज की मशहूर होली और हवेली संगीत का आयोजन किया जा रहा है1 इस दौरान कामोद मिश्र मलिक का ध्रुपद गायन. घनश्याम दास का लावनी गायन. राधारमन दास का पखावज वादन. स्वांग एवं नौटंकी का भी आयोजन होगा

श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम चार स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं1 इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें ब्रज के उन वाद्य यंत्रों को भी शामिल किया जाएगा जो लुप्त होते जा रहे हैं1 कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रेया घोषाल. कैलाश खेर व सुखविंदर सिंह का गायन एवं राजू श्रीवास्तव का हास्य व्यंग्य होगा जबकि आेडिसी और भांगडा नृत्य दर्शकों के अन्य आकर्षण होंगे

स बिष्ट मनोरंजन 1603 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+