पाक वैज्ञानिक ए.क्यू खान पर पाबंदियों को आंशिक रूप से हटाया
इस्लामाबाद.07 फरवरी.वार्ता.पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान पर लगी पाबंदियों को लगभग चार सालों बाद आंशिक रूप से हटा लिया गया है
डा.खान को परमाणु तकनीक को लीक किये जाने के मामले में लिप्त पाये जाने पर वर्ष 2003 से उनके इस्लामाबाद स्थित घर पर नजरबंद किया गया था 1डा.खान को लीबिया.उत्तरी कोरिया और ईरान को परमाणु तकनीक ..लीक.. किये जाने में संलिप्त पाया गया था
स्थानीय डेली ..द न्यूज.. ने स्ट्रेटेजिक प्लान्स डिवीजन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल खादिलद अहमद किदवई के हवाले से बताया कि डा.खान पर किसी से मिलने पर अब कोई पाबंदी नहीं है केवल शर्त यह है कि उन्हें भी उस व्यक्ति से मिलने के लिए तैयार होना जरुरी है जो उनसे मिलना चाहता है
जनरल किदवई ने कहा कि डा.खान एक सम्मानीय व्यक्ति है और अब उनका स्वास्थ्य भी ठीक है1 उन्होंने कहा कि डा.खान की सुरक्षा के संबंध में कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा
देवेन्द्र.निर्मल नंद1413 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications