किडनी प्रकरण की जांच रिपोर्ट ेडिकल काउसिंल को भेजी जायेगी
अलवर 07 फ रवरी .वार्ता. बहुचर्चित किडनी प्रकरण में निषचेतन विशेषज्ञ डा.के .के.अग्रवाल की गिरफ्तारी और निजी अस्पतालों के रिकार्ड की जांच पड़ताल के बाद राजस्थान के अलवर में गुर्दाप्रत्यारोपण का फिलहाल कोई मामला सामने नहीं आया है 1 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बलवन्त सिंह नेबताया कि इस संबंध में की गई जांच पड़ताल की सम्पूर्ण रिपोर्टआज राजस्थान मेडिकल काउसिंल के अध्यक्ष को भेजी जा रही है 1 उन्होंने बताया कि नवम्बर . दिसम्बर 2007 तथा जनवरी 2008अर्थात तीन महीने के रिकार्ड खंगालने के बाद यह बात सामने आयीकि डा.अग्रवाल ने अलवर शहर के सिटी अस्पताल में 99 बार ्गर्ग अस्पताल में 49 . सुनीता अस्पताल में 40 तथा सिंघल अस्पताल में39 बार सहित 9 अस्पतालों में कुल 255 बार अपनी सेवायें दी
उन्होंने बताया कि किडनी चोरी के काले धंधे से जुडे डा.अग्रवाल अलवर के निजी अस्पतालों में बच्चेदानी से संबंधित आपरेशनोंमें महिलाओं को एनेस्थेसिसिया दिया करते थे 1 उन्होंने नौ निजीअस्पतालों में अपनी सेवाए दी लेकिन शहर के सभी 38 निजी अस्पतालों के रिकार्ड खंगाले गये हैं 1 उल्लेखनीय है कि अलवर निवासी डा.अग्रवाल को किडनी रैकेट में जुडे होने के कारण उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस ने गत एक फरवरी को गिरफ्तार किया था
सं.आशा.राणा 1122वार्ता












Click it and Unblock the Notifications