सोनिया गांधी जैसा किरदार निभाना चाहते है जरदारी

नौडेरो.07 फ्रवरी.वार्ता.पाकिस्तान की सबसे बडी सियासी पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ् अली जरदारी अमरीकी पत्रिका न्यूजवीक में खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताकर एक नया विवाद खडा कर चुके है लेकिन अब वह सियासत में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का किरदार निभाने की बात कह क र विवाद को थामने की कोशिश कर रहे हैं1 पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की मौत के बाद जरदारी कई बार कह चुके है कि पाकिस्तान की सियासत में उनकी भूमिका श्रीमती गांधी जैसी होगी लेकिन एक इंटरव्यू में कल उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री का दावेदार बताकर पार्टी के भीतर एक नया विवाद खडा कर दिया था1 हालांकि श्री जरदारी ने आज अपनी बात से पलटते हुये इसे मीडिया पर उनके बयान के साथ तोडमरोड कर पेश करने का आरोप मढ दिया

नौडेरो में जब पाकिस्तानी पत्रकार श्री जरदारी से मिलने पहुचे तो पार्टी महासचिव शैरी रहमान ने कहा..मीट मि.जरदारी.सोनिया गांधी ऑफ् अवर पार्टी1...हालांकि श्री जरदारी इस बात का खंडन कर चुके है कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं है क्योकि वह चुनाव नहीं लड रहे है1 लेकिन पार्टी के सूत्रों का कहना है कि श्री जरदारी प्रधानमंत्री बनना चाहते है लेकिन उनकी पुरानी छवि आडे आ रही है 1पार्टी में एक तबका उनका समर्थक है तो कुछ विरोधी भी है1 विरोधी तबके का मानना है कि मोहतरमा बेनजीर जैसे करिश्माई नेतृत्व की तुलना श्री जरदारी से नहीं की जा सकती है 1वैसे श्री जरदारी चाहते है कि अगर वह प्रधानमंत्री नहीं बन सके तो कोई बात नहीं ..किंग मेकर..तो बन ही सकते है 1 राजनीतिक जनकारों का कहना है कि इसी को ध्यान में रखकर वह बार बार अपनी तुलना श्रीमती गांधी से करने लगते है

अंकुर.निर्मल नंद1433 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+