सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति हो .केरल सरकार
नयी दिल्ली .07फ्रवरी.वार्ता1केरल सरकार ने आज उच्चतम न्यायालय में हलफ्नामा दायर कर कहा कि वह सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दिए जाने के हक में है
सरकार ने हलफनामे में कहा है कि महिलाओं को दर्शन के लिए मंदिर में आने से रोका जाना उचित नहीं है1न्यायालय ने मंदिर में महिलाओं केप्रवेश पर रोक को लिंग के आधार पर भेदभाव का मामला बताते हुए दायर की गयी एक जनहित याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था जिसपर आज सरकार ने यह हलफ्नामा दायर किया
सरकार ने पहले महिलाओं केयहां प्रवेश पर रोक को उनकी सुरक्षा के कारण की गयी व्यवस्था बताते हुए कहा कि चूंकि यह मंदिर घने जंगलों केबीच में है इसलिए यहां आवागमन में असुरक्षा के मददेनजर महिलाओं पर यह पाबंदी लगायी गयी थी
गौरतलब है कि इसके पूर्व मंदिर प्रबंधन ने महिलाओं केप्रवेश पर रोक से संबधित पुरानी परंपरा में किसी तरह के बदलाव से इन्कार किया था
मधूलिका अजय राम2033वार्ता












Click it and Unblock the Notifications