महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की गृहमंत्री से मुलाकात
नयी दिल्ली 07 फरवरी.वार्ता. महाराष्ट्र में विशेष तौर पर मुम्बई में उत्तर भारतीयों के खिलाफ बढते हमलों की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख पर हिंसा को रोकने के लिये कडे कदम उठाने के बढते दबाव के बीच श्री देशमुख ने आज गृहमंत्री शिवराज पाटिल से भेंटकर उन्हें वहां की स्थिति से अवगत कराया
समा जाता है कि श्री देशमुख ने गृह मंत्री को आश्वासन दिया कि मुम्बई में शांति कायम करने तथा सभी लोगों को सुरक्षा देने के लिये समुचित कदम उठाये जायेंगे
गौरतलब है कि गृहमंत्री शिवराज पाटिल द्वारा कल राज्य प्रशासन को राज्य में सभी को संरक्षण दिये जाने के निर्देश दिये थे1 केन्द्र ने राज्य सरकार को दोषयिों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे
शोभना सत्या जगबीर1746वार्ता












Click it and Unblock the Notifications