चुनाव टालने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पडेगा.. वीरभद्रप्पा
बेंगलूर 07 फरवरी.वार्ता. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष एल्लम वीरभद्रप्पा ने आज कहा किया राज्य विधानसभा के मध्यावधि चुनावों को समय पर नहीं कराया जाता है तो इससे कांग्रेस के बहुमत में आने पर कोई असर नहीं पडेगा
उन्होेने यहां पत्रकारों से कहा यदि विधानसभा चुनाव नवम्बर में कराये जाते हैं अथवा परिसीमन के मुद्दे पर बाद में होते हैं तो इससे हम पर कोई असर नहीं पडेगा बल्कि यह हमारे हित मेंे ही होगा
उन्होंने कहा कि परिसीमन प्रकिया से समाज के वंचित और दलित तबकों को ज्यादा प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा
उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी मई में ही चुनाव आयोजित कराने का दबाब बनाये रखती है तो इसका पार्टी पर नकारात्मक असर पडेगा 1 श्री वीरभद्रप्पा ने कहा े दलितों के हितों में चुनाव नवम्बर में ही आयोजित होने चाहिये ्ताकि चुनावी प्रक्रिया में उन्हें सामाजिक न्याय मिल सके और कांग्रेसी नेताओं की राय है
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौडा के इस बयान पर कि कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र जारी किये जाने के बाद ही उनकी पार्टी जनता दल सेक्युलर .जद.एस.अपना घोषणापत्र जारी करेगी 1 उन्होेने कहा कि श्री गौडा की लोगों और उनके मुद्दों के प्रति कोई प्रतिबद्धता नहीं है
जितेन्द्र सत्या लखमी1732वार्ता












Click it and Unblock the Notifications